राजधानी में अपराध पर सरकार सख्त: देहरादून के एसएसपी बदले, प्रमेन्द्र डोबाल को नई जिम्मेदारीराजधानी में लगातार बढ़ती आपराधिक घटनाओं ने सरकार की चिंता बढ़ा दी है। खासतौर पर विक्रम शर्मा गोलीकांड के बाद प्रशासन पर सवाल उठने लगे थे। इसी बीच मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने बड़ा और सख्त फैसला लेते हुए देहरादून में पुलिस नेतृत्व में बदलाव कर दिया है।देहरादून के एसएसपी अजय सिंह को उनके पद से हटाकर अब एसटीएफ की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं हरिद्वार में तैनात रहे एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल को राजधानी देहरादून का नया वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है। सरकार के इस फैसले को कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और अपराधियों पर सख्त कार्रवाई के संकेत के रूप में देखा जा रहा है।


