टिहरी गढ़वाल, 14 फरवरी 2026: जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल के निर्देशन में टिहरी में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और प्रभावी सुरक्षा उपायों के लिए एक विशेष प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया। यह प्रशिक्षण IRAD (Integrated Road Accident Database) पोर्टल के माध्यम से सड़क सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के उद्देश्य से किया गया।
डिजिटल रिसोर्स मैनेजर रविंद्र सिंह चौहान ने अधिकारियों को टिहरी और आसपास के क्षेत्र में होने वाली सड़क दुर्घटनाओं का डेटा IRAD पोर्टल पर ऑनलाइन अपलोड करने का प्रशिक्षण दिया। उन्होंने बताया कि पोर्टल पर पुलिस, स्वास्थ्य, लोक निर्माण विभाग और परिवहन विभाग आपस में जुड़कर तुरंत सूचना साझा कर सकते हैं।
सड़क की स्थिति की जानकारी रोड एजेंसी देती है।वाहन जांच परिवहन विभाग करती है।पोस्टमार्टम, ड्रंक ड्राइव रिपोर्ट और डिस्चार्ज रिपोर्ट अस्पताल से तुरंत साझा होती हैं।सटीक विश्लेषण और रिपोर्टिंग:बैठक में दुर्घटना के कारणों, घटनास्थल की जानकारी, रिपोर्टिंग प्रक्रिया और कैशलेस उपचार व्यवस्था पर विशेष चर्चा हुई।
सटीक विश्लेषण और रिपोर्टिंग: बैठक में दुर्घटना के कारणों, घटनास्थल की जानकारी, रिपोर्टिंग प्रक्रिया और कैशलेस उपचार व्यवस्था पर विशेष चर्चा हुई।
ब्लैक स्पॉट चिन्हांकन: रविंद्र सिंह ने बताया कि सही और सटीक डेटा प्रविष्टि से टिहरी के संभावित ब्लैक स्पॉट की पहचान की जा सकती है। इससे भविष्य में वहां सुरक्षा उपाय लागू करना आसान होगा।
रोकथाम की रणनीतियाँ: इस पोर्टल से मिलने वाली जानकारी का उपयोग सड़क सुरक्षा योजनाओं के निर्माण और दुर्घटनाओं की संख्या कम करने के लिए किया जाएगा।
एसएसपी टिहरी गढ़वाल आयुष अग्रवाल ने अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि डेटा प्रविष्टि में पूर्ण सटीकता और तत्परता बरतें। उन्होंने कहा कि पहाड़ी क्षेत्रों में तकनीक का सही इस्तेमाल ही सुरक्षित यात्रा का सबसे प्रभावी माध्यम है।मासिक अपराध गोष्ठी में सम्मान13 फरवरी 2026 को पुलिस लाइन चंबा में मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता एसएसपी आयुष अग्रवाल ने की। इस गोष्ठी में जिले के सभी थाना और शाखा प्रभारी मौजूद रहे।
मासिक अपराध गोष्ठी में सम्मान 13 फरवरी 2026 को पुलिस लाइन चंबा में मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता एसएसपी आयुष अग्रवाल ने की। इस गोष्ठी में जिले के सभी थाना और शाखा प्रभारी मौजूद रहे।
बैठक में अपराध, लंबित विवेचनाएं और कानून-व्यवस्था की समीक्षा की गई।
उत्कृष्ट कार्य करने वाले 26 पुलिस कर्मियों को “Employee of the Month” के रूप में सम्मानित किया गया, उन्हें नगद पारितोषिक और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।

गोष्ठी और IRAD प्रशिक्षण के दिशा-निर्देs थाना क्षेत्रों में यातायात नियंत्रण, भीड़ प्रबंधन और पर्याप्त पुलिस बल की व्यवस्था।प्रमुख मंदिर और चौराहों पर अधिक CCTV कैमरे लगाना।मादक पदार्थ तस्करी पर सख्त कार्रवाई।ड्रंक ड्राइव और मोटर वाहन अधिनियम उल्लंघन पर निरंतर चेकिंग।साइबर अपराधों का शीघ्र निस्तारण।
C.M. हेल्पलाइन, सीनियर सिटीजन पोर्टल और अपनी सरकार पोर्टल पर शिकायतों का समयबद्ध समाधान।लंबित जांच और न्यायालय आदेशों का 100% पालन।उपस्थित अधिकारीगणदीपक सिंह – अपर पुलिस अधीक्षक, टिहरी गढ़वालमहेश लखेड़ा – क्षेत्राधिकारी चंबासुरेन्द्र सिंह भंडारी – क्षेत्राधिकारी नरेंद्रनगरसंजीव कुमार – मुख्य अग्निशमन अधिकारी (CFO)जनपद मुख्यालय के सभी थाना और शाखा प्रभारीअंत में,
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और जनसेवा की भावना के साथ काम करने का आह्वान किया।
#UttarakhandPolice #TehriPolice #SSPTehri #CrimeMeeting #IRAD #RoadSafety 🚓

