उत्तराखंड की पहाड़ियों से निकलकर दुबई जैसे बड़े शहर में नाम रोशन करना आसान नहीं होता… लेकिन टिहरी गढ़वाल के छोटे से गांव पोनी बासर के बेटे शेफ सागर बिष्ट ने ये कर दिखाया है।
एक साधारण परिवार में जन्मे सागर बिष्ट ने अपनी शुरुआती पढ़ाई शिशु मंदिर पोनी बासर से की। बड़े सपनों के साथ वो इंदौर पहुँचे, जहाँ उन्होंने पढ़ाई के साथ-साथ होटल मैनेजमेंट सीखा। यहीं से उनके सपनों को उड़ान मिली।
इसके बाद उन्होंने भारत के बड़े शहरों—इंदौर, मुंबई, दिल्ली और राजस्थान—में काम करके अनुभव हासिल किया। लेकिन उनका लक्ष्य इससे भी बड़ा था… और यही सपना उन्हें दुबई ले गया। पिछले 8 सालों से दुबई में रहकर सागर बिष्ट होटल इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना चुके हैं। आज वे सिर्फ एक शेफ नहीं, बल्कि कई युवाओं के लिए उम्मीद बन गए हैं।

उनका मानना है—“अगर मैं आगे बढ़ा हूँ, तो मेरे साथ मेरे लोग भी आगे बढ़ें।”इसी सोच के साथ उन्होंने उत्तराखंड के कई युवाओं को दुबई बुलाकर उन्हें नौकरी दिलाने में मदद की।सिर्फ यही नहीं, उन्होंने दुबई में उत्तराखंड के शेफ्स का एक मजबूत समूह भी बनाया है, जहाँ लोग एक-दूसरे की मदद करते हैं।

इस मिशन में उनके साथ उत्तराखंड के जाने-माने पॉडकास्टर मुकेश मेहरा भी जुड़े हैं। दोनों मिलकर युवाओं को सही दिशा और रोजगार दिलाने का काम कर रहे हैं।आज सागर बिष्ट सिर्फ एक नाम नहीं… बल्कि एक प्रेरणा हैं।एक ऐसा उदाहरण, जो बताता है कि मेहनत, लगन और दूसरों के लिए सोचने का जज्बा हो… तो कोई भी पहाड़ छोटा नहीं होता।👉 यही है असली उत्तराखंड की पहचान – मेहनत, ईमानदारी और भाईचारा।
Tehri Garhwal के Chef Sagar Bisht दुबई में बने युवाओं की प्रेरणा | Success Story #ChefLife #Uttarakhand

