HomeBreaking NewsDehradun : उत्तराखंड के युवा रवि टम्टा ने CM धामी को दिखाया...

Dehradun : उत्तराखंड के युवा रवि टम्टा ने CM धामी को दिखाया Flying Car का Innovation

उत्तराखंड के युवा रवि टम्टा ने CM धामी को दिखाया Flying Car का Innovation

फ्लाइंग कार बनाने वाले युवा नवोन्मेषक एवं स्टार्टअप उद्यमी रवि टम्टा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में मुलाकात की। उन्होंने अपने फ्लाइंग कार प्रोजेक्ट की तकनीक, अब तक की प्रगति और भविष्य की योजना की जानकारी दी।

मुख्यमंत्री धामी ने रवि टम्टा के प्रयासों की सराहना करते हुए उद्योग सचिव को उनके स्टार्टअप को नियमानुसार आवश्यक सरकारी सहयोग उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के युवाओं में तकनीक और नवाचार की अपार संभावनाएं हैं। सरकार ऐसे युवाओं को आगे बढ़ने के लिए बेहतर अवसर और सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments