टिहरी झील में दिखे क्रिकेट के सितारे 🏏
पवन नेगी और पवन सुयाल ने लिया ऐसे पहाड़ों का आनंद
टिहरी झील में नजर आए क्रिकेट के दो सितारे—पवन नेगी और पवन सुयाल।
पवन नेगी दिल्ली डेयरडेविल्स, चेन्नई सुपर किंग्स, आरसीबी और केकेआर जैसी बड़ी फ्रेंचाइजी के लिए खेल चुके हैं। वहीं पवन सुयाल मुंबई इंडियंस का हिस्सा रहे हैं।
दोनों क्रिकेटर टिहरी झील में बोटिंग करते नजर आए। उन्होंने टिहरी की प्राकृतिक खूबसूरती और ऐतिहासिक धरोहरों का आनंद लिया। डोबरा-चांठी और टिहरी डैम घूमने के बाद दोनों ग्राम सेम स्थित श्रीमोर होम स्टे पहुंचे।
होम स्टे संचालक राहुल राणा ने उनका स्वागत किया और उन्हें गंगोत्री धाम की तस्वीर भेंट की। रात के खाने में दोनों को स्थानीय पहाड़ी व्यंजन परोसे गए, जिसका उन्होंने आनंद लिया।
पवन नेगी और पवन सुयाल का मानना है कि अगर टिहरी में अच्छे होटल, रेस्टोरेंट और ठहरने की बेहतर व्यवस्था हो, तो पर्यटन के साथ स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।
क्या टिहरी आने वाले समय में बड़ा पर्यटक हब बन सकता है? आपकी राय कमेंट में बताएं और पर्वत पैगाम को फॉलो करें।

