Homeउत्तराखंड समाचारटिहरी भाजपा संगठन, बूथ स्तर, भाजपा अभियान

टिहरी भाजपा संगठन, बूथ स्तर, भाजपा अभियान

सेवा संकल्प अभियान, नई टिहरी, नरेंद्र मोदी 25 वर्ष

टिहरी में सेवा संकल्प अभियान की तैयारी

नई टिहरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा एवं समर्पण के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से 17 अक्तूबर तक सेवा संकल्प अभियान चलाया जाएगा। अभियान को लेकर आयोजित कार्यशाला में तैयारियों की जानकारी दी गई। बताया गया कि एक माह तक 11 कार्यक्रम आयोजित होंगे, जिनमें प्रत्येक कार्यकर्ता की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।
: सेवा संकल्प अभियान, नई टिहरी, नरेंद्र मोदी 25 वर्ष

रविवार को भाजपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष उदय रावत की अध्यक्षता में जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई। जिला प्रभारी अनिल गोयल ने दीप प्रज्वलित कर कार्यशाला का शुभारंभ किया। संगठनात्मक प्रभारी नियुक्त होने के बाद पहली बार कार्यालय पहुंचे अनिल गोयल का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।
टिहरी भाजपा, उदय रावत, अनिल गोयल

जिला प्रभारी अनिल गोयल ने कार्यकर्ताओं को सेवा संकल्प अभियान के उद्देश्य और कार्यक्रमों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अभियान को जिले से लेकर मंडल और बूथ स्तर तक प्रभावी ढंग से संचालित किया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सभी कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया।
टिहरी भाजपा संगठन, बूथ स्तर, भाजपा अभियान

अभियान के तहत सेवा, जनसंपर्क, जनभागीदारी और नवाचार से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनके माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन और सेवा कार्यों को जनता तक पहुंचाया जाएगा।
नरेंद्र मोदी सेवा कार्य, जनसंपर्क अभियान, जनभागीदारी

जिलाध्यक्ष उदय रावत ने बताया कि अभियान के दौरान 11 प्रमुख कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें आशीर्वाद का दीया, 25 करोड़ बच्चों के सपनों का भारत, नमो सेवा गाथा, आंगन का उत्सव, कहानी बदलाव की, विकसित भारत संकल्प यात्रा, सेवा ज्योति यात्रा, सेवा मेरा योगदान, सेवा सेतु अभियान, रंगोली राष्ट्र और राष्ट्रीय इनोवेशन चैलेंज शामिल हैं।
: 11 कार्यक्रम, सेवा संकल्प, विकसित भारत संकल्प यात्रा

इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष इशिता सजवाण, दायित्वधारी खेम सिंह चौहान, भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक राजेश्वर पैन्यूली, पूर्व विधायक डॉ. धन सिंह नेगी, पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद रतूड़ी, प्रमुख सुमन सजवाण, चंबा पालिकाध्यक्ष शोभनी धनोला, डॉ. भान सिंह नेगी, बलवंत रावत, इंदू डंगवाल, राम लाल नौटियाल, मनीष राणा, पगति रावत, रविंद्र चौहान आदि मौजूद रहे।
नई टिहरी भाजपा, टिहरी भाजपा नेता, भाजपा कार्यशाला

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments