टिहरी गढ़वाल (घुतू) में क्रिकेट का रोमांच चरम पर 🏏🔥
इन दिनों घुतू में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में जबरदस्त मुकाबले देखने को मिल रहे हैं। कल खेले गए मैच में शांकरी और डोंडी टीम आमने-सामने थीं।शांकरी टीम ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 235 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया।
टीम की जीत के हीरो सुमित (पहाड़ी) रहे, जिन्होंने मात्र 40 गेंदों में धमाकेदार 164 रन ठोक दिए।लक्ष्य का पीछा करने उतरी डोंडी टीम 12 ओवर में 140 रन ही बना सकी और मुकाबला बड़े अंतर से हार गई।इस शानदार प्रदर्शन के लिए सुमित रावत को “मैन ऑफ द मैच” चुना गया।सुमित का जलवा बरकरार है! 💥👏

