Homeउत्तराखंड समाचारटिहरी श्रम विभाग की आर्थिक सहायता सेवाएं नई टिहरी से संचालित होंगी

टिहरी श्रम विभाग की आर्थिक सहायता सेवाएं नई टिहरी से संचालित होंगी

श्रम विभाग की आर्थिक सहायता संबंधी सेवाएं जिला मुख्यालय नई टिहरी से मिलेंगी

श्रम प्रवर्तन अधिकारी टिहरी गढ़वाल आईशा ने बताया कि श्रम विभाग से प्राप्त होने वाली विभिन्न प्रकार की आर्थिक सहायता संबंधी सेवाएं एवं आवेदन संबंधी कार्य वर्तमान में जिला मुख्यालय नई टिहरी स्थित कार्यालय से ही संचालित किए जाएंगे।

कार्यालय के शिफ्टिंग एवं सुव्यवस्थित किए जाने का कार्य चल रहा है, जिसके कारण लगभग एक सप्ताह तक विभागीय सेवाएं नियमित रूप से उपलब्ध होने में असुविधा हो सकती है। उन्होंने श्रमिकों एवं लाभार्थियों से अपील की है कि कार्यालय शिफ्टिंग एवं व्यवस्थाओं के कार्य के दौरान अनावश्यक रूप से कार्यालय के चक्कर न काटें। विभागीय कार्य व्यवस्थित होने के बाद आर्थिक सहायता संबंधी सेवाएं नियमित रूप से उपलब्ध कराई जाएंगी।

श्रम प्रवर्तन अधिकारी ने बताया कि वर्तमान में विवाहोपरान्त आर्थिक सहायता के कुल 180 आवेदन विभाग को प्राप्त हुए हैं। इनमें से 175 आवेदनों को संस्तुति सहित अग्रसारित किया जा चुका है, जबकि 05 आवेदनों पर आपत्ति दर्ज की गई है। इसके अतिरिक्त मृत्योपरान्त आर्थिक सहायता के 02 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिन्हें आवश्यक कार्यवाही के बाद अग्रसारित कर दिया गया है।

उन्होंने लाभार्थियों से विभागीय कार्यप्रणाली में सहयोग करने तथा कार्यालय की व्यवस्थाएं सामान्य होने तक धैर्य बनाए रखने की अपील की है।

जिला टिहरी गढ़वाल

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments