भद्रकाली मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलटी बस, दो स्कूटी सवारों की मौत
ऋषिकेश-टिहरी मार्ग पर भद्रकाली मोड़ के पास एक RJ नंबर की यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। जानकारी के अनुसार बस जानकीसेतु पार्किंग से दिल्ली के लिए रवाना हुई थी और उसमें करीब 60 यात्री सवार थे।
बस के पलटने से कई यात्रियों को हल्की-फुल्की चोटें आई हैं। सामान्य रूप से घायल यात्रियों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। वहीं, हादसे के दौरान बस के नीचे दो स्कूटी सवार आ गए, जिनकी मौके पर ही मौत होने की सूचना है।
घटना की जानकारी मिलते ही SDRF, पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गईं। फिलहाल रेस्क्यू अभियान जारी है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
भद्रकाली मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलटी बस, 60 यात्री सवार; बस के नीचे दबे 2 स्कूटी सवारों की मौत, SDRF का रेस्क्यू जारी
RELATED ARTICLES

