जनपद टिहरी गढ़वाल में शुक्रवार को ग्राम्य विकास विभाग, उत्तराखंड की ओर से मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना के अंतर्गत चौपाल-2026 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्थानीय उद्यमियों को बाजार उपलब्ध कराना, क्रेता-विक्रेता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना तथा ग्रामीण क्षेत्रों में उद्यमिता को बढ़ावा देना रहा।कार्यक्रम के प्रथम चरण में क्रेता-विक्रेता सम्मेलन के दौरान उद्यमों और मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए उद्यम आईईसी/प्रचार वाहन को माननीय अतिथियों ने फ्लैग ऑफ किया।

इस अवसर पर ग्रामीण विकास विभाग के उपाध्यक्ष श्री जोत सिंह बिष्ट, युवा कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष श्री विनोद सुयाल, राज्य स्तरीय महिला उद्यमिता परिषद की उपाध्यक्ष एवं दर्जाधारी मंत्री श्रीमती विनोद उनियाल, दर्जाधारी राज्य मंत्री एवं अन्य पिछड़ा वर्ग उपाध्यक्ष श्री खेम सिंह चौहान, जिलाधिकारी नितिका खंडेलवाल, मुख्य विकास अधिकारी वरुणा अग्रवाल, आईएएस प्रशिक्षु ज्योति सहित संबंधित विभागों के अधिकारी, स्थानीय उद्यमी एवं अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित उद्यमों को प्रोत्साहित करने, उनके उत्पादों को बाजार से जोड़ने और स्थानीय स्तर पर रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसरों को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया।पर्वत पैगामटिहरी गढ़वाल, उत्तराखंड

