Homeउत्तराखंड समाचारटिहरी गढ़वाल में दर्दनाक हादसा: खाई में गिरी गाड़ी, 8 लोगों की...

टिहरी गढ़वाल में दर्दनाक हादसा: खाई में गिरी गाड़ी, 8 लोगों की मौत की सूचना

उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जनपद से एक बेहद दुखद और झकझोर देने वाली खबर सामने आई है। चंबा क्षेत्र के नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में गिर गया, जिसमें कई लोगों के हताहत होने की आशंका जताई जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार वाहन में सवार सभी लोग घनसाली क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं, जो ऋषिकेश से एक क्रियाकर्म में शामिल होकर वापस अपने घर लौट रहे थे।

बताया जा रहा है कि इस हादसे में अब तक 8 लोगों की मौत की दर्दनाक सूचना सामने आई है, जबकि कुछ लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। मौके पर पहुंची टीम द्वारा अब तक 2 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है, जिनका उपचार जारी है। वहीं 4 शवों को सड़क तक लाया जा चुका है, जबकि अन्य की तलाश और रेस्क्यू अभियान लगातार जारी है।

घटना की सूचना आज डायल 112 के माध्यम से मिली, जिसके बाद थाना चंबा पुलिस, SDRF टीम और फायर सर्विस तुरंत मौके के लिए रवाना हुई। राहत और बचाव कार्य तेजी से चलाया जा रहा है, लेकिन खाई की गहराई और दुर्गम रास्ते के कारण टीमों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

इस दर्दनाक हादसे की खबर मिलते ही घनसाली विधायक शक्ति लाल शाह भी मौके पर पहुंच गए हैं और स्थिति का जायजा ले रहे हैं। वहीं जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल भी घटनास्थल पर मौजूद हैं और रेस्क्यू ऑपरेशन की निगरानी कर रहे हैं।

स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर गहरा शोक और आक्रोश है। एक ही क्षेत्र के इतने लोगों की अचानक मौत से पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है। यह हादसा एक बार फिर पहाड़ी क्षेत्रों में सड़क सुरक्षा और परिवहन व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments