Homeउत्तराखंड समाचारभल्डगांव में पुनर्वास की मांग को लेकर 8वें दिन भी धरना जारी

भल्डगांव में पुनर्वास की मांग को लेकर 8वें दिन भी धरना जारी

चिन्यालीसौड़, उत्तरकाशी। भल्डगांव के विस्थापन एवं पुनर्वास की मांग को लेकर ग्रामीणों का अनिश्चितकालीन धरना आठवें दिन भी जारी है। ग्रामीणों का कहना है कि उनकी मांगों को लेकर प्रशासन से कई बार बातचीत हो चुकी है, लेकिन अभी तक कोई ठोस समाधान सामने नहीं आया है।
बीते दिन तहसीलदार और पटवारी धरना स्थल पर पहुंचे और ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। अधिकारियों ने उनकी मांगों का प्रस्ताव भेजने का आश्वासन दिया, लेकिन ग्रामीणों का कहना है कि अब केवल आश्वासन से काम नहीं चलेगा।
ग्रामीणों की स्पष्ट मांग है कि यदि उन्हें भल्डगांव से विस्थापित किया जाना है तो स्थायी, सुरक्षित और उचित पुनर्वास की व्यवस्था की जाए। ग्रामीणों ने कहा कि उनका आंदोलन किसी विरोध के लिए नहीं, बल्कि अपने घर, जमीन और भविष्य की सुरक्षा के लिए है।
ग्रामीणों ने कहा, “आश्वासन नहीं, समाधान चाहिए।” उनका कहना है कि मांग पूरी होने तक धरना जारी रहेगा।
सामाजिक कार्यकर्ता गोपीनाथ सिंह रावत ने भी ग्रामीणों की मांग को जायज बताते हुए स्थायी समाधान की मांग की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments