प्रतापनगर विधानसभा के बहुप्रतीक्षित पीपलडाली से म्यूंडा-ललवाली मोटर मार्ग के नव निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। राज्य योजना के तहत 67.6 लाख रुपये की लागत से स्वीकृत 8 किलोमीटर लंबे मोटर मार्ग का निर्माण पूरा होने के बाद ढुंगमंदार पट्टी के 27 गांवों के ग्रामीणों को इसका सीधा लाभ मिलेगा।
पीपलडाली-म्यूंडा ललवाली मोटर मार्ग क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग थी। इस मार्ग के बनने से म्यूंडा, सारपुल सहित ढुंगमंदार पट्टी के 27 गांवों के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा और ग्रामीणों को आवागमन में हो रही परेशानियों से राहत मिलेगी।
यह मोटर मार्ग वर्ष 2002-03 में स्वीकृत हुआ था, लेकिन कतिपय भूमि विवादों के चलते निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका। लंबे समय तक सड़क निर्माण शुरू न होने के कारण सड़क की स्वीकृति वॉशआउट हो गई थी। क्षेत्रवासियों की मांग को देखते हुए मार्ग को दोबारा शासन स्तर से स्वीकृत कराया गया और निर्माण के लिए धनराशि भी उपलब्ध कराई गई।
सड़क निर्माण पूरा होने के बाद ग्रामीणों को रोजमर्रा के कार्यों, स्वास्थ्य सेवाओं, शिक्षा और बाजार तक पहुंचने में काफी सुविधा मिलेगी। लोनिवि के अधिकारियों को मोटर मार्ग का निर्माण कार्य निर्धारित समय पर पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।
— प्रतापनगर विधानसभा विधायक विक्रम सिंह नेगी
Homeउत्तराखंड समाचारबहुप्रतीक्षित पीपलडाली-म्यूंडा ललवाली मोटर मार्ग का शिलान्यास, 27 गांवों को मिलेगा लाभ
बहुप्रतीक्षित पीपलडाली-म्यूंडा ललवाली मोटर मार्ग का शिलान्यास, 27 गांवों को मिलेगा लाभ
0
41
- Tags
- breaking-news
RELATED ARTICLES

